संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्द हवाओं के चलते पड़ रही सर्दी लोगों पर सितम ढा रही है। सर्द हवाओं के बीच लोग ठंड से कांप रहे हैं। लगातार कोहरे का असर बना हुआ है। शनिवार की रात शुरू हुआ घना कोहरा रविवार को दिन में 11 बजे तक बना रहा। घना कोहरा छाने से 20 मीटर भी ठीक से नहीं दिख रहा था। प्रतिदिन शाम ढलते ही कोहरा के साथ ठंड कहर बरपाने लगती है। आठ डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान ठहरा हुआ है। ठंड के मौसम का मिजाज अपने शबाब पर है। चार दिन से सुबह के समय कोहरा और बदली छा रही है। शनिवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। स्टेशन से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.