हाजीपुर, जनवरी 1 -- वैशाली । संवाद सूत्र सदर थाना क्षेत्र के रामशीष चौक के पास बुधवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी विपत राम के 35 वर्षीय पुत्र गनौर राम के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव मोहम्मदपुर गांव लाया गया, तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार गनौर राम हाजीपुर के दिग्घी इलाके में स्थित डायमंड कंपनी में लेथ-मिस्त्री का काम करता था और वहीं रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने भाइयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.