महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली-सिसवा मार्ग स्थित सुभाष चौक के निकट अंबे माता मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। मां अंबे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। जागरण में भजन गायक राजेश रौनक ने आजा मां तेनु अंखियां उडिक दिया, शिवेश दुबे निमिया के डाढ़ मईया, शिव केडिया बोलो भक्तों कौन बनेगा करोड़पति जैसे भजनों से समां बांध दिया। वहीं गायक अमित अंजन ने जीवन तो प्यारे एक रेल है और तुम न सुनोगी तो कौन सुनेगा जैसे भावपूर्ण भजनों को प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भजन गायक ठाकुर बृजेश शर्मा, उमेश जायसवाल, अंजली, और पन्ने ने भी एक से बढ़कर एक भक्तिगीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.