भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के पास गुरुवार की रात करीब एक बजे अनियंत्रित वैगनार कार पेड़ में भिड़ गई। इससे उसमें सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया गया। बताया जाता है कि देर रात दोनों शादी में शामिल होकर कहीं से आ रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर नीम के पड़े में भिड़ गए। पेड़ से वाहन टकराने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो थे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दी थी। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इलाज कराया। पेड़ से भिड़ी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बीडीएच 25 ज्ञानपुर में शुक्रवार को रात्रि में पेड़ से लड़ने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त हुई कार।

हिं...