उन्नाव, जनवरी 1 -- सोहरामऊ/असोहा। सोहरामऊ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भल्लाफॉर्म-असोहा मार्ग पर ग्राम सरायजोगा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, असोहा में कांथा गांव निवासी 22 वर्षीय सचिन पुत्र वीरेंद्र सिंह और उसके घनिष्ठ मित्र विशाल सिंह उर्फ छोटू पुत्र लाखन सिंह नवाबगंज में नए साल की पार्टी में गए थे। देर रात घर लौटते समय भल्लाफार्म कांथा मार्ग पर जोगासराय मोड़ के पास स्थित एक कंपनी के आगे अत्यधिक कोहरे में बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और दोनों युवक खंती में गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस...