देहरादून, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी ओटी बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने मरीजों से मुलाकात की अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों का हाल जाना और उनसे मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एमएस डॉ आरएस बिष्ट और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अरुण पांडे ने मरीजों के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी दी। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। सीएम धामी ने अस्पताल में उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का भी कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया और इलाज उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.