बागेश्वर, फरवरी 22 -- फायर सीजन शुरू होते ही जिले के जंगल सुलगने लगे हैं। शनिवार देर रात तक नीलेश्वर की पहाड़ी का निचला हिस्सा देर रात तक जलता रहा। लोगों की सूचना पर वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मालूम हो कि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो 15 जून तक रहेगा। फायर सीजन से निपटने के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारी की है। मॉक ड्रिल से लेकर गोष्ठियां तक शुरू कर दी हैं। उपकरणों की जांच भी की है। दो ड्रोन जंगल की आग पर नजर रखेंगे। इन सबके बीच जिला मुख्यालय पर शनिवार रात नीलेश्वर की पहाड़ी धधक उठी। जहां आग लगी उसके दोनों ओर रिहायशी इलाके भी हैं। आग की तेज लपटें देख लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद तेज धधक रही आग पर काबू पाया। आग बुझाने में...