हाथरस, जनवरी 5 -- सादाबाद। श्री गिरिराज जी मित्र मंडल सादाबाद के तत्वावधान में नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार देर रात नगर के महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में देर रात श्रीधाम वृंदावन से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक श्री कुंजबिहारी दास जी महाराज ने गिरिराज महाराज और श्रीकृष्ण से जुड़े मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में इससे पूर्व भजन गायक मुकुल द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत भजनों पर भी श्रद्धालु खूब झूमे और पूरे वातावरण में भक्ति रस घुल गया। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम की व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.