काशीपुर, जनवरी 12 -- काशीपुर, संवाददाता। किसान सुखवंत सिंह के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में रविवार देर रात तक चली वार्ता के बाद मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके चलते परिजनों और किसानों ने शव आईटीआई कोतवाली में रखकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम टाल दिया। हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर किसान सुखवंत द्वारा आत्महत्या करने के बाद रविवार देर शाम शव काशीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। परिजनों और किसानों ने सरकार को मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और धोखाखड़ी की धनराशि वापस कराने की मांग करते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्राम पैगा स्थित किसान के घर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.