बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। शबे बरात के अवसर पर मंगलवार देर रात तक विशेष इबादतों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मस्जिदें गुलजार रहीं। दरगाहों व आस्तानों पर भी अकीदतमंदों का हुजूम रहा। कुछ लोगों ने पूरी रात इबादत में गुजारी और इबादत के साथ अपनी गुनाहों की तौबा व स्वर्गवासी हो चुके करीबी लोगों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। शहर की जिला अस्पताल स्थित कर्बला, दरगाह, भुअर, अमहट आदि जगहों पर लोगों का हुजूम रहा। मौलाना हैदर मेहंदी ने बताया कि शबे बरात का पर्व अरबी माह शाबान की 14 तारीख की रात में मनाया जाता है। इस्लाम धर्म के अनुयायियों में इस रात का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस रात में अल्लाह अपने बंदों पर विशेष रूप से मेहरबान होता है। वह कहता है कि आज की रात अगर कोई सच्चे दिल से अपनी गुनाहों के लिए तौबा कर ले तो उसकी गुनाहों को बक...