औरैया, जनवरी 10 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के जगजीवानपुर गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन के टावर पर युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन, पुलिस और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टावर पर चढ़ने वाला युवक ब्रजेश कुमार पुत्र मोहर सिंह लोडर वाहन चलाकर मां के साथ रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया गया कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद वह गुस्से में गांव के बाहर सरसों के खेत स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया। लगभग साढ़े दस बजे गैल इंडिया लिमिटेड पाता प्लांट की फायर ब्रिगेड, विद्युत विभाग की तीन टीमों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.