रांची, अक्टूबर 19 -- रांची, संवाददाता। दीपावली की खरीदारी को लेकर रविवार को रांची के बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार रहे। दीवाली की तैयारी के अंतिम चरण में शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। मेन रोड, सर्जना चौक, अपर बाजार, लालपुर चौक, कचहरी चौक, प्लाजा चौक, कोकर, बिरसा चौक और हरमू बाजार जैसे इलाकों में सड़कों के किनारे सजे स्टॉलों पर लोगों का तांता लगा रहा। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों, दीयों, घरौंदों, करंज तेल, पूजा सामग्री और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की। घरों को नया लुक देने के लिए महिलाएं डिजाइनर बंदनवार और तोरण की खरीदारी करती नजर आईं। डिजाइनर बंदनवार और घरौंदों की धूम बाजारों में कोलकाता और बनारस से आए रंग-बिरंगे व डिजाइनर बंदनवार महिलाओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.