संभल, फरवरी 23 -- कोतवाली पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर शांति भंग करने के आरोप में दो डीजे संचालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एएसपी कुलदीप सिंह व सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव पंवासा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक रितिक निवासी हसनपुर तथा गौरव निवासी गांव सुल्तानपुर मौलवी थाना गजरौला जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए डीजे लगे दो वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। सीओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर उच्च ध्वनि में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.