चम्पावत, फरवरी 14 -- चम्पावत। पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के साथ ही होटल और धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। देहरादून पुलिस मुख्यालय और एसपी अजय गणपति के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों, होटल-ढाबों व सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...