कानपुर, फरवरी 9 -- - बर्रा में केस्को के रिटायर कर्मचारी ने हत्या के बाद पड़ोसियों को बेबाकी से दी जानकारी - सिर पर मारा साबड़ फिर सांसें रुकने तक करता रहा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार कानपुर दक्षिण, संवाददाता। 65 साल की उम्र में भी ऐसा गुस्सा कि देर रात चाय की फरमाइश पूरी न होने पर कर्रही निवासी केस्को से रिटायर कर्मचारी ने साबड़ से हमला कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद बाहर आकर चबूतरे पर बैठ गया और बड़ी बेबाकी से पड़ोसियों को हत्या की जानकारी दी। उनकी सूचना पर बेटा और पड़ोस में रहने वाले चाचा पहुंचे तो महिला का रक्तरंजित शव गैलरी में पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बर्रा, कर्रही पुरानी बस्ती निवासी रामप्रकाश राजपूत उर्फ साहेब लाल केस्को से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से वर्ष 2018 में रिटायर हुआ है। परिवार में 60 वर्...