किशनगंज, फरवरी 4 -- पौआखाली, एक संवाददाता। सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात पुलिस ने केला लदे एक ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई दुराघाटी के समीप रेलवे लाइन के पास की गई। जहां तस्कर माल को नेपाल भेजने की तैयारी में थे। मौके से ट्रक जब्त कर लिया गया। सुखानी थाना प्रभारी मनु कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से लोड होकर एक ट्रक सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा है। योजना के तहत ट्रक से केले उतारकर ट्रैक्टर के माध्यम से नेपाल भेजा जाना था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ट्रक तो पकड़ लिया गया। अभियान में थाना प्रभारी के साथ एएसआई सुबेलाल, परिमल कुमार सिंह तथा 19वीं बटालियन सुखानी कैंप के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...