पीलीभीत, मार्च 14 -- गोला कोतवाली क्षेत्र के कुनैठिया गांव में गुरुवार की देर रात अराजक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी, जिससे होलिका धू-धू कर जलने लगी। मुहूर्त से पहले होलिका में आग लग जाने की सूचना के बाद भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दी। ग्रामीण दूसरे समुदाय के युवकों पर शरारतन होलिका में आग लगाने का आरोप लगा रहे थे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोबारा होलिका तैयार की गई। कुनैठिया गांव के लोगों ने एक हफ्ता पहले ही गांव के बाहर होलिका तैयार की थी, जिसकी शाम को विधि विधान से पूजा की गई थी। मुहूर्त के मुताबिक सुबह 5 बजे इस होलिका का दहन होना था, लेकिन इससे पहले ही रात को 11 बजे अराजक तत्वों ने इसमें आग लगा दी। गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.