गुमला, जून 19 -- गुमला, संवाददाता । सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और व्यवस्था सुधार को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर दो अलग-अलग अधिकारियों द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया और कई खामियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। गुरुवार की देर रात अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने एसएनसीयू वार्ड, मेडिसिन उपलब्धता, ऑक्सीजन आपूर्ति और निर्माणाधीन एलएमओ प्लांट की स्थिति देखी। एलएमओ प्लांट का कार्य ठप पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर कार्य में तेजी लाने को कहा गया।लेबर रूम की छत से जल रिसाव की शिकायत पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए। वहीं अस्पताल परिसर की पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए पुराने समाहरणालय भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.