पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत। इज्जतनगर से गोरखपुर को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने तय वक्त से करीब एक घंटा की देरी से पीलीभीत पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हाालांकि स्थानीय रेल कर्मियों का कहना है ट्रेन पीछे से ही देरी से यहां पहुंची। ट्रेन साढे पांच बजे के बाद पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचने से यात्री काफी परेशान रहे। इससे बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को गलन के बीच शाम को सर्दी में दिक्कतें हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...