अल्मोड़ा, मई 9 -- अल्मोड़ा। देघाट थाने में यूपी निवासी एक चालक ने होटल संचालक पर लूट और मारपीट का आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस ने चालक की तहरीर पर आरोपी होटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बिलगांव, सरीला, हमीरपुर यूपी निवासी संजय वर्मा ने तहरीर दी है। कहना है कि मंगलवार को वह वाहन स्वामी दिनेश राणा की गाड़ी को दिल्ली से चलाकर लाया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वाहन स्वामी दिनेश और वह देघाट स्थित विनोद नामक व्यक्ति को होटल में पहुंचा। यहां खाना खाने के बाद मालिक दिनेश राणा चले गए और बोलकर गए कि रुपये वह स्वयं देंगे। कुछ देर बाद होटल संचालक ने उससे आईडी मांगी, जो उसने दे दी। बाद में वह रुपये मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी जेब से 19 हजार रुपये छीन लिए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.