तेहरान, फरवरी 6 -- US-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को ओमन की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच होने वाली वार्ता से पहले ईरान के एक और कदम से अमेरिका भड़क सकता है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को बैलिस्टिक मिसाइल 'खोर्रमशहर-4' को एक सैन्य अड्डे पर तैनात कर दिया है। ईरान की सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। आईआरजीसी के राजनीतिक मामलों के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जावानी ने कहा है कि मिसाइल का प्रदर्शन अमेरिका को यह संदेश देने के लिए था कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं से पीछे हटने का इरादा नहीं रखता। अल मायादीन से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और युद्ध नहीं चाहता लेकिन अ...