मुरादाबाद, फरवरी 10 -- पचास लाख रुपए से अधिक लागत वाली योजनाओं में सुस्ती पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पंडित नग्ला आरोबी का काम अभी एक चौथाई से ज्यादा अधूरा है। इसे जल्द पूरा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जो भी निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं उन पर आने जाने का रास्ता होना चाहिए। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने सभी कार्यदायीं संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि समय से काम पूरा करने के साथ योनजाओं को हैंडओवर भी किया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पंडित नगला बाईपास रेलवे क्रासिंग पर ऊपरीगामी सेतु बना रहा है। इसकी भौतिक प्रगति 73.88 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने कहा की काम तेजी से पूरा करें। यूपीसीएनडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.