मुरादाबाद, फरवरी 9 -- एसआईआर नोटिस के बाद अभी तक पचास हजार से ज्यादा मतदाता सुनवाई को पेश नहीं हुए हैं। अभी तक कुल 1.96 लाख कुल नो मैपिंग वालों में लगभग सवा लाख को नोटिस भेजे जा चुके हैं। जो लोग नहीं आ रहे हैं उनको दोबारा तिथि दी जा रही है। सुस्त गति से प्रक्रिया चलने से मैपिंग में सुस्त है। छह विधानसभा क्षेत्रों मे अलग अलग स्थान नोटिस की सुनवाई के लिए तय हैं। इन सभी स्थानों पर एईआरओ मिला कर कुल 68 अधिकारियों की तैनाती है। मैपिंग के लिए नोटिस भेजकर साक्ष्य जमा हो रहे हैं। लगभग पचास हजार मतदाता अभी तक अपने साक्ष्य देने नहीं पहुंचे हैं। मुरादाबाद नगर व ग्रामीण के अलावा काँठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा में सबसे ज्यादा मुरादाबाद नगर क्षेत्र में 72 हजार नोटिस हैं। अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाई जानी है जिससे सुनवाई हो सके। उप जिला निर्वाचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.