नई दिल्ली, जून 21 -- ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को एक 'हॉट एयर बैलून' में आग लगने से यह नीचे गिर गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार आउटलेट जी1 द्वारा साझा की गई वीडियो में 'हॉट एयर बैलून' आग की लपटों से घिरा हुआ और जमीन की ओर गिरता हुआ नजर आ रहा है तथा इससे धुएं का गुबार भी उठ रहा है। सांता कैटरीना के सैन्य अग्निशमन दल ने बताया कि इस हादसे में 13 लोग बच गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि 'हॉट एयर बैलून' में चालक सहित 21 लोग सवार थे। जी1 की खबर के अनुसार, साओ पाउलो राज्य में पिछले रविवार को 'हॉट एयर बैलून' गिर गया था, जिसमें 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग घायल हो गए थे। 🚨🇧🇷 BREAKING: A hot air balloon caught FIRE and CRASHED ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.