प्रयागराज, फरवरी 18 -- महाकुम्भ नगर वरिष्ठ संवाददाता काशी-तमिल संगमम फेज तीन के तहत तमिलनाडु से वाराणसी आए पर्यटकों का दूसरा दल भी प्रयागराज महाकुम्भ में आया। दिव्य कुम्भ रिट्रीट सेक्टर 22 में पहुंचा। काशी-तमिल संगमम के प्रतिभागी सुबह संगम पहुंचे। जहां उन्होंने परंपरागत रीति से महाकुम्भ का पुण्य स्नान और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरे रास्ते मंत्रोच्चारण करते रहे। प्रतिभागियों ने संगम स्थित ऐरावत घाट पर स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से संस्कृति-पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, आईआरसीटीसी के नवनीत गोयल, संस्कृति विभाग के राकेश कुमार वर्मा व हरिश्चंद्र दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संगम स्नान व पूजन-अर्चन के उपरांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.