खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़ियाए । एक प्रतिनिधि पिछले 18 साल से देखरेख नहीं करने पर विमला चौधरी ने अपनी परिसंपत्ति से एक पुत्र को बेदखल कर दिया है। इसको लेकर उसने डीएम एवं एसपी को न्यायालय में शपथ पत्र के साथ गत 13 फरवरी को आवेदन दिया है। जिसमें जिले के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सुधारक संजीव डोम को अपनी चल-अचल परिसंपत्ति से बेदखल कर दिया है। बताया जाता है कि सामाजिक कार्यकर्ता ने पिछले 18 साल से घर परिवार को त्याग कर दलित एवं महादलित की सेवा में लग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...