महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। कोरोना काल में लोगों के लिए संजीवनी बने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है जिससे यह उपकरण शोपीस बन गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तो यह उपकरण धूल फांक रहे है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट होने के कारण सिलेंडर से आपूर्ति हो रही है जिससे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अनुपयोगी हो गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इक्का दुक्का का उपयोग कर औपचारिकताएं निभाने का काम किया जा रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन का उपयोग बढ़ा तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का महत्व बढ़ गया प्रथम चरण में जिला अस्पताल और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में व्यवस्था की गई। पीकू वार्ड बनाएं गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई। जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.