कटिहार, फरवरी 16 -- कटिहार। हिटी फर्राटे भरने वाला एनएच 31 महाशिवरात्रि की रात 7.30 बजे थम सा गया। देखते-देखते एनएच पर गाड़ियों की कतार लग गयी। सड़क पर लौट उमड़ पड़े। सामने कुरसेला नया हाट का दृश्य देखकर पहली नजर में किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। घंटे भर पहले तक जिस बाजार में चहल-पहल थी। वहां पर रोते-बिलखते लोग दिख रहे थे। दुकानों के अंदर और बाहर आग की लपट थी। लोग जान और दुकान बचाने के लिए सामने खड़े लोगों से मिन्नत कर रहे थे। मगर सब बेकार हो गया। ढाई घंटे के बाद जब आग शांत हुई तो तबाही का मंजर सामने था। दुकानदारों ने कहा कि जिंदगी की सारी कमाई आंखों के सामने जल गयी। अब परिवार को कैसे पाले और संभालेंगें। किसी को बेटी की शादी करनी थी तो किन्हीं का बेटा बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था। किसी ने कुछ दिन पहले ही दुकान में सारा सामान मंगवाया था। प्रत...