सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- पिपराही। देकुलीधाम मंदिर परिसर में शराब के नशे में महंथ परिवार तथा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के साथ मारपीट करने तथा गाली गलौज करने को लेकर मंदिर न्यास समिति के सचिव संदीप भारती के आवेदन पर एफआईआर की गई है। जिसमें अल्टू भारती,दीपक भारती,रिशू भारती सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।वहीं देकुली धरमपुर गांव की सविता देवी ने इसी मामले में अपने पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की है।जिसमें अनिल भारती,सुनील भारती,संदीप भारती,सुजीत भारती सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.