दरभंगा, जनवरी 5 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर प्रखंड के देउरी गांव निवासी अभिषेक मंडल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वे गांव के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक जगदेव मंडल और शिक्षिका मंजू देवी के पुत्र हैं। उन्होंने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सितंबर 2025 में आयोजित यह परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अभिषेक ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी उनके माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और सदैव सही मार्गदर्शन किया। अभिषेक सीए बनकर अपने समाज के विकास में भागीदार बनना चाहते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.