देवरिया, दिसम्बर 25 -- कपरवार। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार पूरब टोला स्थित रामजानकी मार्ग के समीप देई माता मंदिर से मंगलवार की रात चोरों ने माता रानी का पैंजनी चोरी कर लिया। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब पैजनी गायब देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने मंदिर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...