आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्थानीय नेहरू हाल सभागार में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में अटल स्मृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी एक विचारक, कवि के साथ ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह कहते थे कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम अन्त्योदय का विकास करेंगे और सुशासन की स्थापना करेंगे तो सत्ता पक्ष के लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी जी दृढ़ निश्चय के व्यक्ति थे। जब वह सत्ता में आए और 24 दलों की सरकार बना कर चलाई, तब उन्होंने अंत्योदय कार्ड की सुविधा देकर...