भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान दृष्टि विहार की ओर से सोमवार को बूढ़ानाथ स्थित दृष्टि विहार मंजूषा प्रशिक्षण कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रशिक्षिका उलूपी झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरक्षरता आज के युग में एक अभिशाप है। महिला हो या पुरुष, सभी को रोजगार और प्रगति के लिए साक्षर होना आवश्यक है। वहीं सचिव दिलीप कुमार सिंह ने प्रशिक्षण ले रही सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुस्कान कुमारी, ऋतु कुमारी, बंदना कुमारी, रेनू कुमारी, सेजल कश्यप, श्रुति कश्यप, मुनमुन कुमारी, घुंघरू कुमारी, बबली कुमारी आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.