आगरा, जनवरी 19 -- लायंस क्लब आकाश की ओर से रुनकता स्थित सूरकुटी दृष्टि बाधित विद्यालय में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि सर्दी के कारण छोटे बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई होती है, विशेषकर दृष्टि बाधित बच्चों को। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा 100 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर भेंट किए गए। इस अवसर पर सचिव अनुराधा गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, सतीश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गौरी शंकर गुप्ता, संजय अग्रवाल, ब्रजराज सिंह, संगीता, सुधा, सारिका, विमलेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...