उरई, फरवरी 12 -- उरई। लहारियापुरवा स्थित दिव्यांगजन भवन में रह रहे दृष्टि बाधित लोगों को सात दिन में भवन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद डीएम से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। लहारियापुरवा स्थित दिव्यांगजन भवन में रह रहे दृष्टि बाधितों को समाज कल्याण अधिकारी की ओर से सात दिन में भवन खाली करने का नोटिस दिया। नोटिस के बाद दृष्टि बाधित चिंता में हैं। कहा वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वयं अन्यत्र रहने की व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए भवन खाली कराना उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर देगा। उन्होंने प्रशासन से शहर में किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि उन्हें दर-दर भटकना न पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...