लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग ने अपने प्रायोगिक पाठ्यक्रम के तहत दो दिवसीय बर्ड वॉक का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने दृष्टि और ध्वनि के आधार पर पक्षियों की पहचान की। साथ ही व्यवहार और पारिस्थितिक अंतःक्रियाओं से जैव विविधता के दस्तावेजीकरण के लिए फील्ड नोट्स तैयार किए। बर्ड वॉक का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति से सीधे जुड़ने और पक्षी विविधता की गहन समझ देना था। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमिता कनौजिया ने बताया कि इस बर्ड वाक में कुल 30 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं, जिनमें सामान्य मैना, तोता (रोज-रिंग्ड पैराकीट), हंसती फाख्ता, यूरेशियन कॉलर्ड डव, स्पॉटेड डव, कौआ, जंगल कौआ, पर्पल सनबर्ड, कॉपरस्मिथ बार्बेट, ब्राउन हेडेड बार्बेट, कोयल, ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन, पेल बिल्ड फ्लावरपेक्कर, गौरैया, एशी प्रिनिय...