नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता।शहर के दृष्टिहीन पैरा एथलीट मुन्ना शाह ने दिल्ली पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित तीन पदक अपनी झोली में डाले। रविवार को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई प्रतियोगिता में इस पैरा एथलीट ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। बरौला निवासी मुन्ना शाह ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं लंबी कूद में रजत पदक झटका। अब यह राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियन में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहली बार उन्होंने दिल्ली पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने एक बार कांस्य पदक जीता था। बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क के रूप में कार्यरत मुन्ना शाह पैरा तैराकी प्रतियोगिताओं में भी कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। बचपन में उनकी आंखों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.