गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज, गोरखपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रस्सा कसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। 100 मीटर दौड़ में श्वेता ने प्रथम, गुड़िया ने द्वितीय तथा सुमन साहनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। रस्सा कसी प्रतियोगिता में सुमन साहनी, ज्योति वर्षा, श्वेता, गुड़िया और खुशी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा संजना, शालिनी, अमृता और पूनम सहित अन्य छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.