लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय दृष्टिबाधित युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने बताया कि वह दोनों आंखों से देख नहीं सकती है। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम कुशमौरी निवासी मुकेश कुमार पुत्र डोरेलाल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक उसके घर में जबरन घुस गया और आपत्तिजनक हरकत की। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...