सोनभद्र, जून 1 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में रविवार की दोपहर सर्पदंश से दृष्टिबाधित महिला की मौत हो गई। वह मुर्गी के फड़फड़ाने की आवाज सुनकर घर में बने उसके दरबे के पास गई थी, इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। मृतका का पति भी दोनों पैरों से विकलांग है। चोपन थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव निवासी 45 वर्षीय लालती पत्नी लालता भारती दृष्टिबाधित थी और दोनों आंखों से देख नहीं सकती थी। पति लालता भारती भी दोनों पैरों से विकलांग हैं। रविवार की सुबह लालती अपने घर में बैठी थी। इसी दौरान घर के एक किनारे स्थित मुर्गी का दरबे में मुर्गी के फड़फड़ाने की आवाज उसे सुनाई दी। आवाज सुनकर वह धीरे-धीरे उठकर मुर्गी के दरबे के पास गई। वहां पहले से मौजूद एक जहरीले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। सांप के डसने पर उसने शोर मचा...