पटना, जनवरी 9 -- आईसीएआर पटना में शुक्रवार को "राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम" का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. नचिकेत कोटवालिवाले, निदेशक, केंद्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना ने कहा कि प्रभावी सार्वजनिक सेवा के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, ईमानदारी तथा नागरिकों के कल्याण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता अत्यंत आवश्यक है। आईसीएआर पटना के निदेशक डॉ. अनूप दास ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और समाज की सेवा की सच्ची भावना के साथ सबसे कठिन लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सकता है। समन्वय डॉ. पीसी चंद्रन, पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. रोहन कुमार रमण और डॉ. सौरभ कुमार ने किया। संचालन अनिल कुमार ने किया। संस्थान के मीडिया सदस्य सचिव उमेश मिश्र बताया कि कुल 42 प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.