सहारनपुर, फरवरी 23 -- देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स/रेंजर्स इकाई के तीन दिवसीय शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर ने शिविरार्थियों को झंडा शिष्टाचार, प्रार्थना प्रतिज्ञा, झंडा गीत एवं शिविर के सामान्य नियमों की जानकारी दी। महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में पुंडीर ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स के मुख्य कार्य सेवाभाव एवं जीवन में हमेशा दूसरे की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि शिविर में छात्र अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व सामुदायिक कार्यों के बारे में सीखते हैं। उन्होंने छात्रों को स्काउट गाइड के आधारभूत सिद्धांतों तथा वर्तमान व भविष्य में स्...