गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि दूसरों की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को जेल में डालें। इनसे कोई नरमी न बरतें। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान भूमि पर कब्जे संबंधी मामले ज्यादा आए। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ किसी तरह की रियायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.