प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के भंगवा चुंगी के पास सपा नेता के होटल में बीए की छात्रा के दूसरे हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सका। जबकि तीसरे हत्यारोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सपा नेता के होटल के कमरे में शुक्रवार रात कोहंडौर इलाके की रहने वाली 22 वर्षीय बीए की छात्रा का शव पाया गया था। उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई थी। छात्रा के दादा ने देल्हूपुर गजेहड़ा पहाड़पुर के अभिषेक, उसके दो दोस्त के खिलाफ हत्या, गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप के लक्षण नहीं पाए गए। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथ तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया था लेकिन घटना में उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। ऐसे में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। होटल में कमरा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.