बलरामपुर, फरवरी 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित बालिका प्रीमियर लीग का शुभारंभ उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही छात्राओं में उत्साह देखने लायक रहा। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। पहले लीग मैच में मां पाटेश्वरी वॉरियर्स और बेसिक वॉरियर्स तुलसीपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर मां पाटेश्वरी वॉरियर्स ने 57 रन बनाए। जवाब में बेसिक वॉरियर्स ने भी 57 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 12-12 रन बनाए। दोबारा हुए सुपर ओवर में मां पाटेश्वरी वॉरियर्स ने 18 रन बनाकर बढ़त बनाई, जबकि बेसिक वॉरियर्स 9 रन ही बना सकीं। सोनिया गुप्ता को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में कस्तूरबा राइडर ने 81 रन बनाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.