पीलीभीत, जुलाई 10 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के निवासी एक ग्रामीण में बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री बुधवार को बाजार जा रही थी। इस दौरान रास्ते में दूसरे समुदाय के एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि किशोरी से उसका मोबाइल नंबर मांगा गया। मना करने पर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की गई। जब किशोरी ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देता फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.