मेरठ, दिसम्बर 6 -- रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक के साथ वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस भी हरकत में आ गई। रोहटा थाना पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। ग्रामीणों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। लोगों का कहना है शुक्रवार सुबह यह वीडियो सामने आया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी अनुराग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो किसने और किस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.