बरेली, फरवरी 6 -- भुता। समोसे के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी दूसरे समुदाय के होने की वजह से गांव में तनाव है। भुता के सिंघाई मुरावबान के शिवम गुप्ता की कब्रिस्तान के पास समोसे और पकौड़ी की दुकान है। बुधवार शाम गांव के ही इरफान और शाहिद शराब पीकर दुकान पर आए। उन्होंने समोसे और पकौड़ी खरीदी। पैसे मांगने पर दोनों ने शिवम गुप्ता के साथ मारपीट और गाली गलौज की। दुकान में रखी 6000 नकदी एवं सोने की अंगूठी भी निकाल ली। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिवम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.