बरेली, फरवरी 6 -- मीरगंज। नगर की युवती गत दिनों घर से गायब हो गई। पिता ने शिवम उर्फ आयुष सक्सेना और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पिता का आरोप है आरोपी चार फरवरी की रात्रि में उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। युवती तीन तोले के सोने के जेवर पहने थी और घर में रखे 27000 रुपये भी ले गई थी। पिता ने पुत्री की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती और आरोपी अलग अलग समुदाय के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.