कन्नौज, जनवरी 29 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना तालग्राम क्षेत्र के सलेमपुर चौकी अंतर्गत एक गांव से जुड़ा मामला गुरुवार को सामने आया। जहां एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा पास के गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर थाना इंदरगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाने का आरोप है। मामले की जानकारी होते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और तालग्राम पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि युवक और किशोरी की संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पूछताछ की तो मामला नाबालिग से जुड़ा पाए जाने पर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी थाना परिसर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेते हुए युवक से पूछताछ शुर...